हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    Petrol and Diesel Price

    नयी दिल्ली। देश में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। इससे पहले डीजल के दाम में लगातार चार दिन तक कटौती हुई। कल डीजल आठ पैसे सस्ता हुआ था जबकि पेट्रोल के दाम आठ दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। सितंबर माह में डीजल 2.94 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ । विश्व में कोरोना वायरस के कारण अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

    तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 70.63 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 77.04 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल 74.15 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 76.10 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहें। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में….

          शहर        डीजल         पेट्रोल

    • दिल्ली        70.63       81.06
    • मुंबई         77.04       87.74
    • कोलकाता   74.15       82.59
    • चेन्नई       76.10       84.14

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।