हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल और महंगे

    Petrol and diesel prices rise for the eighth consecutive day

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। मई में 16 दिन इनके दाम बढ़ाये गये जिससे दिल्ली में पेट्रोल 3.87 रुपये तथा डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कार्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली समेत देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 29 पैसे तक और डीजल की 28 पैसे तक बढ़े। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 94.23 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 85.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

    पिछले कई दिनों से हर बढ़ोतरी के साथ इनके दाम नये रिकॉर्ड बना रहे हैं। मुंबई में पेट्रोल और डीजल 28-28 पैसे महंगे हुये। एक लीटर पेट्रोल 100.47 रुपये का और एक लीटर डीजल 92.45 रुपये का हो गया। चेन्नई में इनके दाम 25-25 पैसे बढ़े और पेट्रोल 95.76 रुपये तथा डीजल 89.90 रुपये प्रति लीटर बिका। कोलकाता में पेट्रोल 28 पैसे महंगा होकर 94.25 रुपये और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    शहर का नाम                 पेट्रोल रुपये/लीटर                     डीजल रुपये/लीटर
    दिल्ली                         94.23                                      85.15
    मुंबई                          100.47                                    92.45
    चेन्नई                          95.76                                      89.90
    कोलकाता                     94.25                                     88.00

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।