हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

    Petrol, diesel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को स्थिर रहे। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में पिछले दिवस की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह 86.95 रुपए प्रति लीटर पर रही।

    मुंबई में पेट्रोल 93.49 रुपए रहा जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 88.30 रुपए प्रति लीटर रही। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 89.39 रुपए का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपए और चेन्नई में पहली बार 89 रुपए प्रति लीटर के पार पहुँचा है। डीजल की कीमत दिल्ली में 77.13 रुपए प्रति लीटर रही। डीजल की कीमत मुंबई में 83.99 रुपए, चेन्नई में 82.33 रुपए और कोलकाता में 80.71 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बनी रही।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।