हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली में पे...

    दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपये के करीब

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ते हुए दिल्ली में 82 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुँच गई जबकि डीजल के दाम लगातार 28वें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 11 पैसे बढ़कर 81.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जो 20 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता और मुंबई में इसकी कीमत 10-10 पैसे बढ़कर क्रमश: 83.43 रुपये और 88.58 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे महँगा होकर 84.91 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। पूरे देश में इसकी कीमत लगातार दूसरे दिन बढ़ी है।

    डीजल की कीमत लगातार 28वें दिन दिल्ली में 73.56 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। कोलकाता में इसका मूल्य 77.06 रुपये पर, चेन्नई में 78.86 रुपये पर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर बना रहा।
    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:

          महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————81.94(+11 पैसे)——-73.56(स्थिर)
    • कोलकाता———83.43(+10 पैसे)——-77.06(स्थिर)
    • मुंबई————-88.58(+10 पैसे)——-80.11(स्थिर)
    • चेन्नई————84.91(+09 पैसे)——-78.86(स्थिर)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।