हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पिकअप ने महिल...

    पिकअप ने महिला को मारी टक्कर, मौत

    Death, Crushed, Woman, Police, CCTV, Rajasthan

    चालक वाहन सहित मौके से फरार, जांच शुरु

    रावतसर (सच कहूँ न्यूज)। सोमवार सुबह सैर करने निकली एक महिला को पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे महिला उछलकर दूर जा गिरी तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी प्रकार का मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ था। मामला रावतसर थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के अनुसार रावतसर के वार्ड 12 की रहने वाली सुमेस्ता (37) पत्नी सर्वण कुम्हार सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से सैर पर निकली। जब वह मेगा हाइवे स्थित खेतरपाल मंदिर के पास पहुंची तो पल्लू की तरफ से पीछे से तेज रफ्तार से आई पिकअप के चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए महिला को चपेट में ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरी तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। तभी वहां से गुजर रहे लोगों को सड़क किनारे महिला का शव पड़ा मिला तो उन्होंने रावतसर पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद रावतसर थाना प्रभारी विजय सिंह मय दल मौके पर पहुंचे। आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांची तो पिकअप से टक्कर लगने की बात सामने आई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।