हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Road Accident...

    Road Accident: सेब से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी

    Gurdaspur News
    Road Accident: सेब से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी

    गाय को बचाते समय हुआ हादसा, चालक सुरक्षित | Gurdaspur News

    गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में बब्बरी बाईपास के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक सेब से भरी गाड़ी बेकाबू होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा गाय को बचाते समय हुआ है। इसके बाद सभी सेब नेशनल हाईवे पर बिखर गए। हालांकि सुबह के समय सैर कर रहे लोगों ने चालक को बचाया। Gurdaspur News

    चालक गुरप्रताप सिंह ने बताया कि श्रीनगर से सेब से भरा महिंद्रा पिकअप गाड़ी को बटाला की तरफ लेकर जा रहा था। जब वह गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास पर पहुंचा तो अचानक से एक गाय उसके ट्रक के आगे आ गई। जिसको बचाते हुए वह बेकाबू हो गया और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। ट्रक में लोड सभी सेब सड़क पर बिखर गए। जबकि वह इस हादसे से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सैर कर रहे लोग इकट्ठे हो गए और उसकी सहायता करनी शुरू कर दी। हालांकि घटना के कुछ घंटे के बाद सब्जी मंडी के व्यापारी ने एक अपनी गाड़ी भेजकर माल को फिर से लोड करवा कर वापस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। Gurdaspur News

    यह भी पढ़ें:– पांच दुकानों से वसूला गया एक हजार रुपये जुर्माना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here