हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Plane crash a...

    Plane crash at Mumbai airport: मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश: दो हिस्सों में टूटकर हुआ तहस-नहस, 3 घायल

    Plane Crash

    Plane crash at Mumbai airport: मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसने आग पकड़ ली। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। Plane crash at Mumbai airport

    हादसे की जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल आॅफ सिविल एविएशन ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसी बीच विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा श्रफ वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। 700 मीटर विजिबिलिटी के चलते यह घटना हुई। Plane crash at Mumbai airport

    यह भी पढ़ें:– Alien News: …अब मेक्सिको की संसद में भी ‘एलियन’, जानिये क्या है माजरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here