हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश Bihar News: अ...

    Bihar News: अस्थियों पर पौधा लगाकर के दिया पर्यावरण बचाओ सन्देश…

    Madhepura News
    Madhepura News: अस्थियों पर पौधा लगाकर के दिया पर्यावरण बचाओ सन्देश...

    मधेपुरा (सच कहूँ/बिहार)। Bihar News: विश्व विख्यात आध्यात्मिक एवम् सामाजिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों अनुयायी दिन-प्रतिदिन 168 मानवता भलाई के कार्यों को जैसे खून दान, आंखें दान, भोजन दान, वृक्षारोपण, किडनी दान आदि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में कर रहे हैं। Madhepura News

    इन्हीं में से मानवता भलाई कार्य नंबर 100 ‘अस्थि दाह अवशेषों से कल्याण’ के तहत मरणोपरांत मानव अस्थियों को पौधों के पोषण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं के चलते विश्व भर में आज हजारों की संख्या में ऐसे अस्थियों पर पौधे लगाए जा चुके हैं जिन्होंने ना केवल प्रदूषण होने से बचाया बल्कि लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। Madhepura News

    पूज्य गुरुजी द्वारा शुरू किए गए इस मानवता भलाई कार्य पर फूल चढ़ाते हुए बिहार के मधेपुरा जिले के गांव गोपालपुर में सचखंडवासी बहन नीतू इन्सां (पत्नी श्री देशराज इन्सां) द्वारा स्वास पूरे कर सतगुरु जी के पावन चरणों में जा विराजने पर परिवार द्वारा उनकी अस्थियों पर पौधा रोपित किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज सुधार के इस कार्य को सराहते हुए पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं का सहृदय गुणगान किया। इसके साथ ही साध संगत द्वारा नम आंखों से नामचर्चा का आयोजन कर सचखंडवासी बहन नीतू इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। Madhepura News

    यह भी पढ़ें:– Paka Venkata Satyanarayana: पाका वेंकट सत्यनारायण ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ