हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश PM Modi Ukrai...

    PM Modi Ukraine Visit: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जेलेंस्की को लगाया गले

    PM Modi Ukraine Visit
    PM Modi Ukraine Visit: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जेलेंस्की को लगाया गले

    पीएम मोदी यूक्रेन पहुंचे, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    कीव (एजेंसी)। PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की बहुचर्चित यात्रा पर शुक्रवार सुबह कीव पहुंचे और दिन में ‘ओएसिस ऑफ पीस’ पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘महात्मा के शांति के शाश्वत संदेश को याद करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव में ‘ओएसिस आॅफ पीस’ पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। PM Modi Ukraine Visit

    जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में महात्मा के शांति के शाश्वत संदेश की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इससे पहले मोदी के यहां पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी मोदी से भेंट की। हालांकि इस मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं आयी है। PM Modi Ukraine Visit

    यह भी पढ़ें:– Arvind Kejriwal: सीबीआई मामले में केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट 5 सितंबर को करेगा अगली सुनवाई…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here