हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home खेल World Cup 202...

    World Cup 2023: पीएम मोदी ने विराट कोहली पर कह दी ये बड़ी बात….

    World Cup 2023
    World Cup 2023: पीएम मोदी ने विराट कोहली पर कह दी ये बड़ी बात....

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। World Cup 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और शानदार पारी खेलने के लिए विराट कोहली की भी तारीफ की। प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। शानदार टीम वर्क। भारतीय टीम ने आज शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को जन्मदिन का शानदार तोहफा भी दिया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने आज आईसीसी विश्वकप के 37वें मुकाबले में विराट कोहली नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी के बाद रवींद्र जडेजा के पांच विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका पर 243 रनों की विशाल जीत हासिल करते हुए टूनार्मेंट में अपने विजय क्रम को जारी रखा है।

    IND vs SA: कोहली की पत्नी अनुष्का ने ऐसा क्या लिखा… जो सोशल मीडिया पर बन गया चर्चा का विषय

    India vs South Africa
    India vs South Africa: विराट कोहली की हो गई मौज, शतक के बाद मिला ये स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, पूरी दुनिया हैरान!

    भारत ने विराट के शतकीय प्रहार के बाद, जडेजा के पंजे से दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया

    भारत ने रविवार को आईसीसी विश्वकप के 37वें मुकाबले में विराट कोहली नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी के बाद रवींद्र जडेजा के पांच विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका पर 243 रनों की विशाल जीत हासिल करते हुए टूनार्मेंट में अपने विजय क्रम को जारी रखा है। 327रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगें नहीं टिक सकी और पूरी टीम 27.1 ओवर में 83 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर उसके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पांच रन को सिराज ने बोल्ड कर चलता कर दिया। उसके बाद नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने कप्तान तेम्बा बवूमा 11 रन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। शमी ने 10 ओवर में एडन मारक्रम नौ रन का शिकार किया। World Cup 2023

    हाइनरिक क्लासन एक रन को जडेजा ने पगबाधा आउट किया। शमी ने 14वें ओवर में रासी वान दर दुसें 13 रन पगबाधा आउट किया। जडेजा ने 17वें ओवर में डेविड मिलर 11 रन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। मार्को यानसन 14 रन का शिकार 19वें ओवर में कुलदीप ने किया। केशव महाराज सात रन को जडेजा ने बोल्ड आउट किया। कगिसो रबाडा छह रन जाडेजा का पांचवां शिकार बने। उसके बाद कुलदीप ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर लुंगिसानी एनगिडी शून्य पर बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीकी की पारी का अंत कर दिया। दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज 14 रन से ऊपर का स्कोर नहीं कर सका। World Cup 2023

    भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिये। मोहम्मद शमी, और कुलदीप को दो-दो विकेट मिले। वहीं सिराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली नाबाद 101 रन, श्रेयस अय्यर 77 रन और कप्तान रोहित शर्मा के 40 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया है। ईडन गार्डन स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा 24 गेंदों में 40 रन के रूप में लगा। उन्हें रबाडा ने विकेटकीपर बवूमा के हाथों कैच आउट कराया। World Cup 2023

    इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ पारी को संभाला । 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर महाराज ने शुभमन गिल 23 को पवेलियन भेजकर भारत को दूसरा झटका दिया। गिल के जाने के बाद बल्लेबजी करने आये श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए विराट के साथ 134 रनों की मजबूत साझेदारी की। अय्यर को 37वें ओवर में एनगिडी ने मारक्रम के हाथों कैच आउट कराया। 43वें ओवर में के एल राहुल आठ रन के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। पांचवे आउट होने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 22 रन थे उन्हें शम्सी ने डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। रवींद्र जडेजा 29 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here