हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश PM मोदी को आज...

    PM मोदी को आज मिलेगा ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड’

    PM, Modi, Champions, Earth, Award, Today

    नई दिल्ली(एजेंसी)। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर अपने अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड ग्रहण करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीय केंद्र में होगा।’’

    संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान की थी घोषणा

    विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को नीति नेतृत्व श्रेणी में चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह (संरा का) सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के उल्लेखनीय कार्य और सौर गठबंधन की जोरदार पैरवी करने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के क्षेत्रों के संवर्धन को लेकर विश्व मंच पर उनके साहसी पर्यावरण नेतृत्व को एक पहचान देता है।

    उनके प्रयासों में 2020 तक एकल उपयोग प्लास्टिक को पूरी तरह हटाने का उनका अप्रत्याशित संकल्प है। ’’ यह पुरस्कार भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है खासकर सौर पार्क और नवीकरणनीय ऊर्जा के क्षेत्र में है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। बता दें कि गुतारेस भारत दौरे पर आए हुए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।