हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भास्कर इंटरने...

    भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

    Kairana News
    Kairana News: भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मंगलवार को पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के नेशनल हाइवे पर स्थित भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर किया गया, जिसका उद्घाटन एबीएसए कैराना ब्लॉक सुशील शर्मा व एबीएसए नगर नरेंद्र सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली लता राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में विवेक अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, सुखदेव झिंझाना नंबर-01ने द्वितीय, तनिष्क जलालाबाद नंबर-01 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में यश अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, वंशु जलालाबाद नंबर-02 ने द्वितीय, शादाब झिंझाना नंबर-01 ने तृतीय स्थान हासिल किया। Kairana News

    200 मीटर दौड़ में विवेक अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, फैज बल्लामजरा ने द्वितीय व अम्मारा जलालाबाद नंबर-02 ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में लविश अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, समद जलालाबाद नंबर-02 ने द्वितीय, जीतू जलालाबाद नंबर-01 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कबड्डी व खो-खो में भी अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में मानसी कंपोजिट विद्यालय गंगेरू ने प्रथम, आरोनी कंपोजिट विद्यालय अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय व शगुन कंपोजिट विद्यालय गोहरनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरोही कंपोजिट विद्यालय भैंसवाल ने प्रथम, आरानी कंपोजिट विद्यालय अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय व शगुन कंपोजिट विद्यालय गोहरनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आरोही कंपोजिट विद्यालय भैंसवाल ने प्रथम, आरजू कंपोजिट विद्यालय अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय व रिया नगर क्षेत्र शामली ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    400 मीटर बालिका वर्ग में सानिया अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, प्राची जलालाबाद नंबर-01 ने द्वितीय व मिस्बा जलालाबाद नंबर-02 तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी स्तर बालिका वर्ग में कबड्डी में अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बल्लामजरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नितिन अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, आविश कंपोजिट विद्यालय अलीपुर ने द्वितीय व अनिल कंपोजिट विद्यालय गोहरनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग खो-खो में अम्बेहटा याकूबपुर प्रथम, जलालाबाद नंबर-02 द्वितीय व कंपोजिट विद्यालय गोहरनी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अजीम बल्ला माजरा ने प्रथम, शिवम कंपोजिट अंबेहटा याकूबपुर ने द्वितीय व साहिब कंपोजिट अलीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में नितिन कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम, शाद बल्लामजरा ने द्वितीय व आविश कंपोजिट विद्यालय अलीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में नितिन कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम व अरुण कंपोजिट अलीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। Kairana News

    चक्का फेंक में आविश कंपोजिट विद्यालय अलीपुर ने प्रथम व आवेश कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक खो-खो में कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर प्रथम व कंपोजिट अलीपुर द्वितीय स्थान पर विजयी हुए। जूनियर स्तर बालक वर्ग कबड्डी में कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम व कंपोजिट अलीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सबीना कंपोजिट गंगेरू को प्रथम, पलक अम्बेहटा याकूबपुर को द्वितीय व गुड्डन कंपोजिट गंगेरू को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में सलोनी कंपोजिट गोहरनी ने प्रथम, नगमा बल्ला माजरा ने द्वितीय तथा रेचक कंपोजिट विद्यालय अलीपुर ने तृतीय स्थान पर विजयी पताका फहराया। 400 मीटर बालिका दौड़ में मन्तशा कंपोजिट गंगेरू ने प्रथम, पलक कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय व वंशिका कंपोजिट डुन्डूखेड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    लंबी कूद में शहजादी कंपोजिट मंडावर ने प्रथम, राशि कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय तथा रितिका कंपोजिट अलीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में राशि कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम व नरगिस कंपोजिट अलीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में नरगिस कंपोजिट अलीपुर ने प्रथम व परी कंपोजिट अम्बेहटा याकूबपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग खो-खो में अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम व बल्ला माजरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालिका कबड्डी में अम्बेहटा याकूबपुर ने प्रथम और कंपोजिट अलीपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गए। इस अवसर पर कैराना के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रामकुमार, सतेंद्र कुमार, अनुज कुमार, ओमबीर, शशिकांत, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मंच संचालन व्यायाम शिक्षक ब्लॉक ऊन भोला कुमार ने किया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– LPG Gas Shortage: गैस संकट से कुम्हारों के दिन बहुरे, मिट्टी के चूल्हों की बढ़ी मांग