हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश पीएम 10 मई को...

    पीएम 10 मई को रोहतक में करेंगे रैली

    Rajasthan: Modi said - assure that the country is in safe hands

    मनोहरलाल ने कहा: देश में मोदी लहर

    रोहतक (एजेंसी)।

    मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव में मोदी लहर चल रही है। Lok Sabha Election 2019 में भाजपा की शानदार जीत होगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को रोहतक में भी रैली को संबाेधित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि अब हुड्डा पिता-पुत्र का राजनीति से विदाई का समय आ गया है।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्रकारों से बात कर रहे थे। मनोहरलाल ने फिर दावा किया कि भाजपा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस सहित सभी व‍िपक्षी दलों का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

    मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा और कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि हुड्डा पिता-पुत्र के सियासत से रुखसत होने का समय आ गया है। दोनों इस बार लोकसभा चुनाव में हारेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वाया दिल्ली चंडीगढ़ जाने की बात कर रहे हैं लेकिन यह उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला।

    मनोहरलाल ने कहा कि जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी चंडीगढ़ जाने का जनता से वादा किया था लेकिन वहां के लोगों ने उनको औकात दिखा दी।

    रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में बैठकर इस लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के रूप में कांटे निकाल दिए हैं। इससे पहले हुड्डा ने रणदीप सुरजेवाला को जींद उपचुनाव में उतार कर अपना कांटा निकाला था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में प्रसिद्ध उद्योगपति जगमोहन मित्तल के कार्यालय पर चाय कार्यक्रम में पहुंचे थे।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।