हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस नहीं लग...

    पुलिस नहीं लगा पाई नाबालिग बहनों का पता! आंदोलन की दी चेतावनी

    Hanumangarh News

    एसपी को सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में संगरिया पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करने की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी एवं अम्बेडकर जन जागृति मंच के बैनर तले पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

    एक व्यक्ति ने बताया कि 19 जुलाई को उसकी 12 व 14 साल की नाबालिग बेटियां स्कूल पढऩे गई थीं। वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में उसने संगरिया पुलिस थाना में 20 जुलाई को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रकरण की जांच एएसआई रणवीर सिंह कर रहे हैं। लेकिन इस प्रकरण के सम्बंध में एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। न तो पुलिस अज्ञात व्यक्ति का पता लगा सकी है और न ही उसकी दोनों नाबालिग बेटियों को बरामद किया गया है। बसपा कार्यकर्ताओं व अम्बेडकर जन जागृति मंच सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोनों नाबालिग बहनों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। Hanumangarh News

    Viral Video: ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर को देख मरीज बना ‘शैतान’! बाल पकड़कर खींचे……

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here