हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आशा वर्कर्स क...

    आशा वर्कर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Bhiwani News
    पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई आशा वर्कर्स बस में नारेबाजी करते हुए।

    मामला: वेतन बढ़ोत्तरी सहित मांगों को लेकर कई दिनों से चल रही हड़ताल

    • हरियाणा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन की दी थी चेतावनी | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। आशा वर्कर (Asha Worker) यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के आह्वान पर प्रदेश भर की 20 हजार आशा वर्कर्स अपनी वेतन बढ़ोतरी तथा 2018 का समझौता लागू किए जाने की मांग को लेकर 8 अगस्त से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी के तहत सोमवार को आशा वर्कर्स ने हरियाणा विधानसभा के बाहर चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भिवानी जिले की आशा वर्कर्स स्थानीय पुराना बस स्टैंड के समक्ष एकत्रित हुई। Bhiwani News

    इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पंचकूला रवाना होती आशा वर्कर्स को हिरासत में लेकर बसों में बैठाकर पुलिस लाईन ले गई। इस दौरान पुलिस और आशाकर्मियों में काफी झड़प हुई तथा धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद दोपहर बाद को सभी को रिहा कर दिया तथा सभी आशाएं जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने में शामिल हो गई। इस मौके पर सीटू जिला सचिव कामरेड अनिल कुमार, सीटू नेता सुखदेव पालवास, किसान सभा के तथा माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश व सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि आशाओं को जिस तरह जोर जबरदस्ती पुलिस द्वारा रोका गया है, यह सरकार की तानाशाही है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में नहीं आएगी दिक्कत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here