हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुलिस ने 10 आ...

    पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

    Murder case registered

    स्कूली बच्चों के झगड़े की रंजिश में चली गोलियां, महिला की मौत, 4 गंभीर घायल (Murder case registered)

    गुरदासपुर। गुरदासपुर जिले के कस्बा हरचोवाल में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बच्चों का आपसी मामूली झगड़ा सुलझाने बैठे दोनों पक्षों के बड़े लोग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। नौबत फायरिंग तक आ गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रू प से घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी अनुसार सुखमनप्रीत सिंह और तेजप्रीत कौर ने बताया के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। इसका फैसला भी हो चुका था, लेकिन मंगलवार देर रात दूसरी पार्टी के उन्हीं बच्चों ने अपने कुछ साथियों सहित घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

    इस दौरान जसबीर कौर की मौत हो गई, जबकि घर के मालिक निरंजन सिंह सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़ितों के मुताबिक आरोपी साहिल नामक युवक ने एक गैंग बनाया हुआ है। पहले से इसके खिलाफ थाना में शिकायतें दर्ज हैं।

    • मंगलवार रात भी 25 के करीब लोगों ने घर में घुसकर लगभग 50 राउंड गोलियां चलाई।
    • दूसरी ओर थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने लखविंद्र सिंह।
    • साहिल सिंह, अमृतपाल सिंह।
    • कुल दस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।