हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home Fraud Alert पैसे कमाने का...

    पैसे कमाने का लालच देकर ₹3,73,000 की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

    Sonipat News
    Sonipat News: पैसे कमाने का लालच देकर ₹3,73,000 की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

    सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के नेतृत्व मे पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर कुशल पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना साइबर सोनीपत की पुलिस टीम ने बिजनेस करके पैसे कमाने का लालच देकर लगभग ₹3,73,000/- की ठगी करने वाले अंतर-राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने गिरोह के पाँच सदस्यों को कोटा, मोखापोड़ा,झालावाड़ व राजस्थान से गिरफ्तार किया

    1. प्रिंस पुत्र भूपेंद्र निवासी- कोटा, राजस्थान
    2. मयंक पुत्र गुलाब निवासी- कोटा, राजस्थान
    3. सुझल पुत्र केशर निवासी- कोटा, राजस्थान
    4. विजय कुमार सुमन पुत्र राम प्रसाद निवासी- जिला झालावाड़, राजस्थान
    5. चंचल पुत्र जगदीश निवासी- जिला झालावाड़, राजस्थान

    23 दिसम्बर 2025 को शिकायतकर्ता जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि 16 दिसम्बर 2025 को मैं अपने फोन पर टेलिग्राम चला रही थी तो मुझे कुछ मैसेज आये जहाँ बिजनेस करने का ऑफर दिया था और बिजनेस का लिंक भी दिया हुआ था, लिंक पर क्लिक करने के बाद मेरी चैट पर एक महिला से प्राईवेट बिजनेस के बारे में बात हुई जिसने मुझे बताया कि इस बिजनेस में तुझे होटल और रेस्टोरेन्ट को ऑनलाईन लाईक करना होगा और तुम्हें हर लाईक पर पोईन्ट मिलेंगे और पॉईन्ट बढ़ने के साथ-साथ इनकम भी बढती रहेगी। फिर मुझे बताया गया कि एक अन्य महिला के नाम से टेलीग्राम पे अकाउन्ट है, जिस पर मेरी बात हुई जिसमें मुझे किसी महिला के अकॉउट में पैसे डालने के लिए बोला गया और बिजनेस पॉइंट बढ़ाने के लिये रकम जरूरी है कहा गया।

    जो कि 17 दिसम्बर 2025 की उपरोक्त अकाउंट में मुझसे 1,00,000/-रु० डलवा लिये। इसी तरह चीफ फाईनैशल डिपार्टमेन्ट के नाम से आई.डी पर चैट से बात हुई तो यहाँ भी प्राईवेट बिजनेस के नाम पर मुझसे 2 लाख रू० प्रिंस नाम के व्यक्ति के अकॉउट मे पैसे ट्रॉस्फर करवा लिये गये। जो कि उपरोक्त दोनों जगह मुझे घर बैठे बिजनेस करने का लालच देकर अलग-अलग स्कीम बताकर मुझसे पैसों की ठगी की। 16 दिसम्बर 2025 को मैंने जब उनसे बिजनेस के लिये चैट करनी शुरू की तो इन्होंने मुझे अपने जाल में फंसाने के लिए मेरे अकाउन्ट में 1040, 1350, 3900, 25000 रु० अलग-अलग समय पर भेजे गये। जिसके कारण मुझे उन पर विश्वास हो गया। 16 दिसम्बर 2025 को मुझसे 10,000, 3,000 रुपये मेरे अकाउन्ट से ट्रांसफर करवा लिये। उसके बाद उसी दिन उन्होंने मुझसे 30 हजार रु० ओनलाईन मंगवा लिए जो कि वह पैसे मैंने उन्हें ट्रॉस्फर कर दिए। Sonipat News

    इसके बाद उन्होंने मुझे कोई पैसा नहीं दिया और 17 दिसम्बर 2025 को उन्होंने मुझसे साढ़े तीन लाख रु० और मांगें और जब मैंने कहा कि मुझे आप पैसे क्यो नहीं भेज रहे हो तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा बिजनेस अकाउन्ट किसी वजह से फ्रीज हो गया है। जैसे ही तुम हमें साढ़े तीन लाख रु० भेज दोगी तो वह अकाउन्ट दोबारा चालू हो जायेगा और बिजनेस पॉइन्ट भी बढ़ जायेगे। इसके बाद मुझे उनकी मंशा पर शक हुआ और मैंने कहाँ कि मुझे यह बिजनेस नहीं करना है और मेरे पैसे वापस कर दो तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इस तरह मेरे साथ विजनेस का लालच दिखाकर उन्होंने मेरे साथ कुल 3,73,000/- रुपये की ठगी की है। इस संबंध में थाना साइबर सोनीपत में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

    थाना साइबर सोनीपत के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम (सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार, सहायक उप निरीक्षक विनित ,सिपाही नवीन, मुख्य सिपाही प्रदीप व एस पी ओ दिनेश शामिल हैं) ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए—

    • पाँच आरोपियों को कोटा,मोखापोड़ा,झालावाड़ व राजस्थान से गिरफ्तार किया
    • ठगी की गई राशि में से ₹2,03,060/- राशि बैंक खातों में फ्रीज करवाए
    • ₹6,500/- बैंक के माध्यम से व नगद बरामद किया
    • एक मोबाईल फोन बरामद, दो डेबिट कार्ड व एक पासबुक

    गिरफ्तार आरोपियों को रिमाण्ड अवधी के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– महिला सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज