हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Punjab Breaking: पुलिस अधिकारी ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, कुत्ते को भी मारी गोली

    Delhi News
    Delhi Crime

    गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर से दिल दहला देने वाली खबर आई है। पंजाब पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह (48) ने जिले के भुंबली गांव में अपनी पत्नी बलजीत कौर (40) और बेटे बलप्रीत सिंह (19) की गोली मारकर हत्या कर दी है। एएसआई ने पालतू कुत्ते को भी मारी गोली एसएसपी गुरदासपुर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ने भुंबली गांव में अपनी पत्नी और जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पुलिसकर्मी एक उच्च अधिकारी की सुरक्षा में अमृतसर में तैनात है।

    क्या है मामला

    जिला गुरदासपुर के थाना तिब्बर के गांव भुंबली के एएसआई भूपिंदर सिंह ने आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ये हत्याएं कीं। सुबह उसका अपनी पत्नी और बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तभी भूपिंदर सिंह ने अपने बेटे बलप्रीत सिंह (18) को गोली मार दी, जब मां बलजीत कौर (42) बेटे को बचाने के लिए आगे आई तो उसे भी गोली मार दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here