हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पुलिसकर्मी ने...

    पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फरीदाबाद में एक पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। उसका शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में लटका मिला। सेक्टर-31 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पलवल जिले के गांव पियाला निवासी तिलक (35) हरियाणा पुलिस में 2008 में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। इसी साल उसका ट्रांसफर नूंह से फरीदाबाद हुआ था। वह फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना में बतौर चालक कार्यरत था और सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में रहता था। तिलक के पिता के मुताबिक कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान था।

    तिलक ने पिता ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि तिलक की पत्नी ने फोन कर उन्हें जानकारी दी थी कि वह काफी परेशान चल रहा है। इसके चलते तिलक के माता-पिता दोनों वीरवार को उसके सरकारी क्वार्टर पर समझाने के लिए पहुंचे थे। काफी समझाने के बाद जब तिलक बिल्कुल ठीक ठाक रहा तो उसने माता-पिता के साथ अपनी पत्नी और बेटे को गाँव भेज दिया। रात में सरकारी क्वार्टर पर ही बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गया। सुबह उसका शव फंदे पर लटका देख साथ वाले क्वार्टर में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here