हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जिला बॉक्सिंग...

    जिला बॉक्सिंग में प्रताप स्कूल ने जीते 11 मेडल

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: जिला बॉक्सिंग में प्रताप स्कूल ने जीते 11 मेडल

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: जिला स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता गन्नौर में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर व 5 ब्रांज मैडल जीतकर स्कूल में क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में देव सैनी 53 किग्रा, जय फोगाट 48, करण 36 व हन्नी 27 ने गोल्ड, प्रिंस 53 व रोहित 30 ने सिल्वर मैडल, देवांश 32, सात्विक 53, आर्व 42, वेदांत 42 व रणबीर 42 ने ब्राँज प्राप्त किया। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों का स्टेट के लिए चयन हुआ। Kharkhoda News

    विजेता खिलाड़ियो स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया,प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, बॉक्सिंग कोच संदीप, नवीन व पिंकू ने स्वागत किया। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय में 24 प्रकार के खेलों का अभ्यास प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की देखरेख में करवाया जाता है। विद्यालय के बॉक्सिंग के खिलाड़ी अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 20 व नेशनल लेवल पर 166 पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Holiday News: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 2 दिन की छुट्टी की घोषणा! इस राज्य में स्कूल, कॉलेज …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here