हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में स...

    हरियाणा में समय से पहले पहुंचा प्री मानसून, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Monsoon sachkahoon

    हिसार। हरियाणा में प्री मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। कई जगहों पर तपती गर्मी से परेशान है तो कहीं पर बारिश की बूंदों से मौसम सुहावना हो गया है। हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, रोहतक, सोनीपत समेत कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल समेत तटीय इलाकों में मानसून की बारिश हो चुकी है। अब धीरे-धीरे मानसून देश के अन्य राज्यों की तरफ रुख कर रहा है। हरियाणा में मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक इसी महीने मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।