हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्वप्रेरित आद...

    स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई में 17 नवंबर को पहुंचेंगे राष्ट्रपति

    Village Sui Sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। शहर की तर्ज पर बसा भिवानी जिले का आदर्श गांव सुई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यह गांव हरियाणा का स्वप्रेरित आदर्श गांव है। जिसका विकास ग्रामीणों ने मिलकर किया है, जिसका परिणाम यह है कि इस गांव को इस क्षेत्र का टूरिज्म हब माना जाने लगा है। गांव सुई में लगभग छह किलोमीटर की पक्की ब्लॉक की गलियां व छोटे-बड़े आठ पार्क तथा 500 लोगों की बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम यहां पर्यटकों को आकर्षित करता है। वर्ष 2014 में स्वप्रेरित आदर्शन गांव सुई का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। अब महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 नवंबर को गांव के विकास कार्यों को ग्रामीणों को समर्पित करने के लिए आएंगे।

    सीआईडी के डीएसपी आजाद सिंह ढांडा ने कहा कि गांव सुई में हुए विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए 17 नवंबर को महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचेंगे। इसी की तैयारियोंं को लेकर आज भिवानी के उपायुक्त सहित प्रशासनिक अमले ने गांव सुई में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।