हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंबाला जेल मे...

    अंबाला जेल में हत्या और चोरी के आरोपी कैदियों ने की खुदकुशी

    Prisoners accused of murder and theft committed suicide in Ambala jail

     एक ही बैरक में बंद थे कैदी, बैडशीट को बनाया फंदा

    अंबाला सच कहूँ ब्यूरो। अंबाला सेंट्रल जेल में मंगलवार को दो विचाराधीन कैदियों ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार (31) और रामदास (35) के रूप में हुई है। सुनील पास के गांव बलाना और रामदास साहा का रहने वाला था। दोनों के शव अंबाला के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गए हैं। आत्महत्या करने वालों में से एक हत्या और और दूसरा चोरी का आरोपी था। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। पुलिस के अनुसार, उनके रिश्तेदारों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। जेल अधिकारियों के अनुसार सुनील और रामदास ने बेडशीट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब कैदियों की गिनती के समय वे दोनों गैर हाजिर पाए गए तब यह मामले सामने आया।
    दोनों कैदियों ने क्यों और किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इस बारे में फिलहाल जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अंबाला सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक विशाल छिब्बर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।