हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धू-धू कर जली ...

    धू-धू कर जली प्राइवेट बस, 60 से ज्यादा महिला-पुरुष-बच्चे थे सवार

    Fatehabad News

    नकदी-सामान जला, छठ पूजा पर जा रहे थे घर | Fatehabad News

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फतेहाबाद के रतिया रोड (Ratia Road) पर एमएम कॉलेज के पास एक निजी बस में भयंकर आग लग गई। रोडवेज का चक्का जाम होने के चलते बस पूरी तरह सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। हालांकि आग लगते ही सवारियों ने बस से निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन हादसे में सवारियों का सामान जलकर राख हो गया। बस में यात्रा करने वाले अधिकतर लोग मजदूरी करने वाले थे और छठ पूजा के लिए बिहार जा रहे थे। काफी सवारियों की 1 लाख से ज्यादा की नकदी भी जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही बस आग का गोला बन गई। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। Fatehabad News

    जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से टोहाना रूट पर चलने वाली निजी बस आज दोपहर टोहाना से कुलां, रतिया होते हुए फतेहाबाद आ रही थी। बस में 60 से ज्यादा सवारियां थी, क्योंकि रोडवेज की हड़ताल थी। फतेहाबाद में रतिया ओवरब्रिज के पास आकर बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद करीब एक किलोमीटर आगे एमएम कॉलेज के पास ही बस पहुंची थी कि बस में आग लग गई। जिस पर चालक ने तुरंत यहां बस रोकी और सवारियां नीचे उतरी। सवारियों को सिर्फ उतरने तक का ही समय मिला, इतने में बस बुरी तरह जलना शुरू हो गई।

    रतिया से सवार होकर आई बुजुर्ग महिला मिंदो देवी ने बताया कि वह नरमा चुगाई के लिए राजस्थान के नोहर जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से चुगे नरमा की मजदूरी करीब 25 हजार रुपए उसके पास थे। जिसमें से एक हजार रुपये किराये के लिए उसने बटुए में डाल लिए, जबकि 24 हजार रुपए बैग में थे। आग से बैग जलकर राख हो गया।

    उधर बिहार के छपरा निवासी कमलेश ने बताया कि वह रतिया में सब्जी का काम करता है। छठ पूजा के लिए वह परिवार सहित बिहार जा रहा था। बैग में 65 हजार रुपये की नगदी थी। जो जलकर राख हो गई। इसके अलावा अन्य सवारियों के सामान भी जले हैं, जिनमें नगदी व कीमती सामान भी था। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– Cyber Crime: 53 गिरफ्तार, 56 करोड़ की ठगी का खुलासा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here