हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रियंका इन्स...

    प्रियंका इन्सां ने 4 फलदार पौधे लगाकर मनाया अपना जन्म दिन

    Jakhal News
    Jakhal News: प्रियंका इन्सां ने 4 फलदार पौधे लगाकर मनाया अपना जन्म दिन

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: आज के इस आधुनिक की करण युग में जहां लोग विवाह शादियों और जन्मदिन पार्टी पर फिजूलखर्ची कर अतिरिक्त खर्च करते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ऐसे मौकों पर मानवता के कार्यों को पहल देते हैं। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी की पावन शिक्षा पर अमल करते हुए जाखल की प्रियंका इंसान ने अपने जन्मदिन पर फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जानकारी देते हुए जाखल मंडी निवासी प्रियंका इन्सां के पति मुकेश कुमार गोयल ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी का वीरवार को जन्मदिन था उन्हें अपने खास दिवस पर फिजूल खर्ची ने करते हुए जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 फलदार पौधे रोपित कर अपनी खुशी का इजहार किया। Jakhal News

    उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से यह नेक कार्य करके एक अलग प्रकार की खुशी का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर डॉक्टर राजेश क्रांति ने उनकी भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए कहा कि हर किसी को ऐसे मौके पर फिजूलखर्ची ना कर मानवता को पहल देनी चाहिए। पेड़ पौधे जहां हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं वही हमें ठंडी छाया और फल भी देते हैं। आज पेड़ पौधों की कमी के कारण ही अधिक गर्मी पड़ रही है। इसीलिए पर्यावरण संरक्षण में सभी को योगदान देना चाहिए। Jakhal News

    यह भी पढ़ें:– Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, सरकारी तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए पेट्रोल…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here