हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    Innovative Farmer Award: फाजिल्का के प्रगतिशील किसान करनैल सिंह को मिलेगा नवोन्मेषी किसान पुरस्कार

    Fazilka News
    Fazilka News: फाजिल्का के प्रगतिशील किसान करनैल सिंह को मिलेगा नवोन्मेषी किसान पुरस्कार

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Innovative Farmer Award: फाजिल्का जिले के गांव घटिया वाली बोदला के प्रगतिशील किसान करनैल सिंह को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) पूसा द्वारा आयोजित किसान मेले के दौरान ‘नवोन्मेषी किसान पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें आज सोमवार को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। करनैल सिंह पंजाब के अकेले ऐसे किसान हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके नाम की अनुशंसा सीफेट कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) फाजिल्का-अबोहर द्वारा की गई थी। Fazilka News

    कृषि क्षेत्र में नवाचार और योगदान | Fazilka News

    करनैल सिंह अपनी नवाचार क्षमता, कृषि तकनीकों में सुधार और पर्यावरण के अनुकूल खेती पद्धतियों के लिए जाने जाते हैं। वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ फार्मिंग और सब्जी उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान पराली प्रबंधन के क्षेत्र में है। उन्होंने बिना पराली जलाए उसका उचित निपटान करने की विधि अपनाई है, जिससे प्रदूषण की समस्या से निपटने में मदद मिली है।

    वे अन्य किसानों को भी जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और अब तक 700 से अधिक किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने कनोला सरसों की खेती को बढ़ावा दिया और उससे तेल निकालकर उसके मंडीकरण (ब्रांडिंग व बिक्री) की प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक अपनाया है।

    सम्मान समारोह

    करनैल सिंह को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आज सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) पूसा किसान मेले के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह मेला 22 से 24 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से उन्नत किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस किसान मेले में 34 किसानों को सम्मानित किया जाना है, लेकिन पंजाब से एकमात्र किसान करनैल सिंह है। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य मंत्री ने 1.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here