हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश 9वां चरण: पंज...

    9वां चरण: पंजाब का भटिंडा ब्लॉक अव्वल

    Dera Sacha Sauda, Meditation, compitation

    रतिया को दूसरा और पेहवा तीसरे स्थान पर

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सुमिरन प्रेम मुकाबले के नौंवे चरण में 168 ब्लॉकों के 37131 लोगों ने 2 लाख 68 हजार 370 घंटे सुमिरन करके  मालिक की खुशियों को प्राप्त किया। इस चरण में पंजाब का ब्लॉक भटिंडा पहले, हरियाणा का ब्लॉक रतिया दूसरे और पेहवा तीसरे स्थान पर रहा। सुमिरन प्रेम मुकाबले के नौंवे चरण यानि 27 मई से 2 जून के बीच 1151 लोगों द्वारा 8945 घंटे सुमिरन के साथ पंजाब का ब्लॉक भटिंडा अव्वल रहा।

    वहीं 776 लोगों द्वारा 8192 घंटे सुमिरन के साथ हरियाणा का ब्लॉक रतिया दूसरे और 1386 लोगों द्वारा 7872 घंटे सुमिरन के साथ पेहवा ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। इनके अलावा पंजाब का दोदा ब्लॉक 987 लोगों द्वारा 7736 घंटे सुमिरन के साथ चौथे और चिबड़ावाली 882 लोगों द्वारा 7247 घंटे सुमिरन के साथ पाँचवें स्थान पर रहा। बता दें कि इस चरण में 168 ब्लॉक शामिल हैं, जबकि 15 ब्लॉकों द्वारा अधूरे आंकड़े भेजे गए तथा 100 से अधिक अन्य ब्लॉकों से डाटा नहीं मिल पा रहा है।