हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Punjab: बेसहा...

    Punjab: बेसहारा बच्चों के लिये पंजाब सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    Punjab
    Punjab: बेसहारा बच्चों के लिये पंजाब सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    Punjab: चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने मिशन जीवनजोत के तहत बेसहारा बच्चों के लिये चालू वर्ष 2024-25 में 15.95 करोड़ रुपये जारी किये हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने आठ जुलाई 2024 से जीवनजोत प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट को जिला स्तरीय टास्क फोर्स के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भीख मांगने में शामिल बच्चों को बचाना, उनका पुनर्वास करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। विभिन्न जिलों में इस अभियान के तहत जुलाई माह से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया है।

    मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन आॅफ चिल्ड्रेन) एक्ट 2015 के तहत राज्य में सात सरकारी चिल्ड्रन होम और 39 गैर-सरकारी होम पंजीकृत किये गये हैं, जहां अनाथ, बेसहारा और परित्यक्त बच्चों को आश्रय देने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही गुरदासपुर और मलेरकोटला में बेसहारा बच्चों के लिये दो नये होम स्थापित करने जा रही है।

    डॉ. कौर ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें भीख मांग रहे बच्चों या बाल श्रम में लगे बच्चों के शोषण की कोई जानकारी मिले, तो वे अपने जिले की जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति या विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here