हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब के स्वा...

    पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

    अमृतसर(सच कहूँ न्यूज)। मान सरकार में नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा बुधवार सुबह अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल अमृतसर का दौरा किया और वहां पर इलाजाधीन मरीजों से बातचीत की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अमृतसर में बनाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक का भी दौरा किया। चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद वह पंजाब के सरकारी अस्पतालों की लगातार चैकिंग कर रहे हैं।

    अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं चेतन सिंह जोड़ामाजरा के सरकारी अस्पतालों के दौरे के बाद अमृतसर हॉल बाजार के पास स्थापित किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे, जिससे लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here