हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश मौसम विभाग अल...

    मौसम विभाग अलर्ट! पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    UP Weather News
    UP Weather News: यूपी के कई जिलों में अचानक बारिश, मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी

    चंडीगढ़। पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग (Punjab Weather Report) के मुताबिक, पंजाब के कई इलाकों में दो दिन बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। (rain in punjab) इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

    ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान | Punjab Weather Report

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मालवा क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जबकि माझा और दोआबा में हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह शुक्रवार को भी पूरे पंजाब में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

    बारिश से फसलों को और नुकसान | Punjab Weather Report

    वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में अचानक से मौसम में बदलाव की सूचना मिलते ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पटियाला, मोगा सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि से खड़ी गेहूं को काफी नुकसान हुआ है। आगे बारिश से फसलों को और नुकसान हो सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here