हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाबी सिंगर ...

    पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News: पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप | Jalandhar News

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Punjabi Singer Fatehjit Singh Arrested: जालंधर से संबंध रखने वाला पंजाबी सिंगर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पंजाबी सिंगर की पहचान फतेहजीत सिंह के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने फतेहजीत को डंकी रूट से अमेरिका भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता था। फतेहजीत का एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। Jalandhar News

    आईजीआई की डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा- पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है। सिंगर कई देशों में होने वाले शो का हिस्सा रहा है। आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था। सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था।

    डीसीपी ने आगे बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था। गुरप्रीत को अमेरिका जाना था। आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे।

    चार पीड़ित से 4 लाख का लिया था कमीशन | Jalandhar News

    जानकारी के अनुसार सिंगर ने 50 लाख में एक व्यक्ति अमेरिका डंकी लगवा कर विदेश भेजना था। गायक के साथी सुलतान सिंह ने एडवांस के तौर पर करीब 10 लाख रुपए लिए थे। जिसमें से 4 लाख रुपए सिंगर का कमीशन था। अमेरिका पहुंचने के बाद बाकी के 40 लाख रुपए देने का वादा भी किया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुल्तान सिंह की सहायता से सिंगर और उसके साथियों ने उक्त व्यक्ति को अमेरिका भेजने के कई प्रयास किए। अलग – अलग देशों से होकर अमेरिका पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन सारी फेल हो गई।

    कजाकिस्तान से पीड़ित को करवाया डिपोर्ट | Jalandhar News

    आरोपी ने कजाकिस्तान के रास्ते व्यक्ति को अमेरिका भेजने का प्रयास किया। लेकिन वहां के अधिकारियों को इसका पता चल गया। जहां से उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस फतेहजीत सिंह के बैंक अकाउंट की भी जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि सिंगर इस तरह के दूसरे मामलों में शामिल था या नहीं।

    यह भी पढ़ें:– Fire: पराली फैक्टरी में लगी भयानक आग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here