हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Queen Elizabeth II का अंतिम संस्कार हुआ आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    Queen Elizabeth II

    नई दिल्ली (एजेंसी)। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का अंतिम संस्कार आज किया किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान दुनियाभर के अलग-अलग देशों के राष्ट्रध्यक्ष, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें किंग जॉर्ज मेमोरियल VI श्कचैपल में पति प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया गया। यह विंडसर कासल में मौजूद सेंट जॉर्ज चैपल का ही एक हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस जगह दफन की जाने वाली शाही परिवार की वो 11वीं सदस्य बनीं।

    एलिजाबेथ 11 के अंतिम दर्शन करने के लिए रविवार को लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, यह भीड़ आज भी बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार उनके अंतिम दर्शन के लिए आठ किलोमीटर से लंगी लाइन लगी हुई है। इसमें प्रति घंटा करीब 4000 लोग रानी के अंतिम दर्शन कर रहे हैं। महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर अभी पार्लियामेंट के वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा हुआ है।

    Queen Elizabeth II

    यह भी पढ़ें – 341 अरब का शाही महल, 775 कमरे, 40 हजार बल्ब, ऐसा है Queen Elizabeth II का महल

    अपडेट:- 

    • भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर रानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल से निकलकर वेस्टमिंस्टर एबे एक गन कैरिएज में लाया गया।
    • लंदर के हर हिस्से में हाई सिक्योरिटी
    • 2 हजार वीआईपी आएं।
    • 150 सैनिक गार्ड आॅफ आॅनर दी।
    • 10 हजार पुलिसकर्मी भी सुरक्षा तैनात।
    • 1600 सैनिक ताबूत के साथ मौजूद थे।
    • सायं 4 बजकर 25 मिनट पर रानी का ताबूत लंदर की सड़कों पर निकला।
    • हर मिनट एक तोप की सलामी दी।
    • हर मिनट पर बिग बेन की घंटी बजी।
    • सायं 5:30 मिनट पर रानी का ताबूत वेलिंग्टर आर्च पहुंचा।
    • 7:30 बजे रानी का ताबूत विंडसर कैसल लाया गया।, वहां से शाही सम्मान के साथ रानी के ताबूत को सेंट जॉर्ज चैप लाया गया।।
    • 8:30 बजे ताबूत सेंट जॉर्ज चैपल लाया गया।
    • रात 12 बजे शाही परिवार रानी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और रानी को अपने पति प्रिंस फिलिप के ठीक बगल वाली कब्र में दफना दिया गया।

    जानें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कितनी संपत्ति छोड़ गई?

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here