हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी निराश लोगों क...

    निराश लोगों की आवाज बन रही है ‘भारत जोड़ो यात्रा’ : राहुल

    Kharkhoda
    22 मई को राहुल गांधी सोनीपत में करेंगे रैली को संबोधित

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश के लोगों में निराशा का माहौल है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निराश लोगों की आवाज बन रही है। गांधी ने कहा कि देश में सद्भाव का माहौल नहीं है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है और लोग अपने भविष्य को लेकर के निराश हैं, लेकिन ‘भारत जोड़ो’ यात्रा उदास हुए इन सबकी आवाज बन रही है और लोग एकजुट होकर यात्रा के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। गांधी ने ट्वीट किया “सद्भाव के बिना कोई प्रगति नहीं है। प्रगति के बिना कोई रोजगार नहीं है। नौकरियों के बिना कोई भविष्य नहीं है। बेरोजगारी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निराशा की आवाजों को एकजुट कर रही है।”

    यह भी पढ़ें:– आईटीबीपी ने पहली बार पशु परिवहन विभाग के 64 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नत किया

    उत्तराखंड तथा असम कांग्रेस के एससी विभाग में बने नये अध्यक्ष

    कांग्रेस ने उत्तराखंड तथा असम में अनुसूचित जाति विभाग में बदलाव करते हुए नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन दोनों राज्यों में अनुसूचित जाति विभाग में शनिवार को नये अध्यक्ष नियुक्त किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड में वरिष्ठ नेता दर्शन लाल को तथा असम में श्रीमती कृष्णा दास को अनुसूचित जाति विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। असम में श्री किरेन बनिया को सह अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तरकाशी में धरासू, बडैथी मूल के दर्शनलाल देहरादून में रहते है। वह 2012 बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए तथा कुछ दिन एससी विभाग में अध्यक्ष भी रहे लेकिन तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसी प्रकरण में गंभीर विवाद होने पर उनको हटा दिया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here