हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Railway Stati...

    Railway Station Hanumangarh: जाबांज रेलवे कांस्टेबल मौत के मुंह से यूं खींच लाया जिंदगी

    Railway-Station

    रेलवे कांस्टेबल की सजगता से बची 3 जिन्दगियां

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कुछ ऐसा (Railway Station) ही घटित हुआ हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर। इस पूरे घटनाक्रम को देखने पर हर किसी को ‘जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई’ कहावत को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हुआ यूं कि एक ही गांव के दस जने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालका-हरिद्वार ट्रेन में सफर करने को पहुंचे। अचानक गाड़ी के चलने पर इसमें सवार हो रही दो महिला व एक पुरुष ट्रेन से नीचे गिर पड़े।

    संतुलन बिगड़ने की वजह से वह ट्रेन से नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ने लगी थी। तत्काल आरपीएफ थाना के कांस्टेबल अर्जुनराम ने तीनों को धक्का मारकर ट्रेन की पहुंच से दूर किया। इससे तीनों की जान बच गई।

    कांस्टेबल ने तत्काल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाने (Railway Station)  की व्यवस्था की। गनीमत रही कि इस घटनाक्रम के दौरान तीनों को मामूली चोट ही आई। प्राथमिक उपचार देकर तीनों को रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव पक्काभादवां के दस जने गुरुवार रात को कालका-हरिद्वार ट्रेन पकड़ने को गए थे। सभी को हरिद्वार जाना था। इस दौरान ट्रेन के कोच में प्रवेश करते समय अचानक कौशल्या देवी, रुकमा देवी व एक अन्य जना नीचे गिर गए। आरपीएफ थाना के कांस्टेबल अर्जुन राम ने तत्काल तीनों को घसीटकर ट्रेन की पकड़ से दूर किया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। बाद में तीनों को रवाना कर दिया गया। दो महिलाओं सहित जिन तीनों की जान बचाई है उनका कहना है कि सरकार कांस्टेबल अर्जुन राम को तरक्की दे। महिलाओं ने कहा कि अर्जुन नहीं होता तो शायद वह भगवान के प्यारे हो गए होते।

    यह भी पढ़ें:– फरीदकोट में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, हालत गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here