हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मौसमी रंग: पं...

    मौसमी रंग: पंजाब के आधा दर्जन जिलों में बरसे बदरा

    Mansa News
    Mansa News: पंजाब के आधा दर्जन जिलों में बरसे बदरा

    बारिश से तापमान में आई गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस

    • धान रोपाई के काम आई तेजी, किसान हुए बागो-बाग | Mansa News
    • मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में और बारिश होने की जताई संभावना

    मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: बीते माह में गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ था, लेकिन चढ़ते आषाढ़ के बाद से पंजाब में कहीं न कहीं रोजाना ही बारिश हो रही है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश मानवीय जन-जीवन के अलावा कृषि सैक्टर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। Mansa News

    जानकारी के अनुसार बीती रात व आज सुबह पंजाब के मानसा, फरीदकोट, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, फिरोजपुर, मोगा आदि जिलों के कई गांवों व शहरों में बारिश हुई है। इन जिलों में कई जगहों पर गांव-शहर सूखे भी रह गए तो वहीं गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का इंतजार था, क्योंकि तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंचने से रोजाना के कामकाज वाले लोगों को काम करने में काफी मुश्किल आ रही थी। बाजारों में भी गर्मी ने रौनक गायब कर दी थी। वहीं गर्मी का असर आमजन के चुल्हे पर दिखाई देने लगा था क्योंकि गर्मी के कारण सब्जियों की आवक कम होने से भाव में विस्तार होने लगा था।

    वहीं हुई बारिश ने इन सभी से कुछ समय के लिए राहत दिला दी है। वहीं सीवरेज की समस्य झेलने वाले शहर मानसा में तो बिना बारिश के ही सड़कों पर पानी जमा रहता है, लेकिन बीती रात हुई बारिश से शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला चौंक व डिप्टी कमिशनर के आवास नजदीक तिकोनी पर जमा पानी में लोगों को निकलने में परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के चलते बारिश होने की संभावना जताई है। Mansa News

    बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

    लहरागागा (सच कहूँ/नैनसी लहरा)। Lehragaga News: बीते दिनों से हो रही बारिश से जहां लोगों ने गर्मी से राहत हासिल की है, वहीं खेतों में धान रोपाई की रफ्तार ने भी तेजी पकड़ ली है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों ने जीना मुश्किल कर दिया था, क्योंकि तापमान 42 से 46 डिग्री सैलसियस तक पहुंच गया था और गर्मी से बिजली की मांग भी बेहद बढ़ गई थी, जिस कारण लगातार बिजली के कट लग रहे थे। बारिश होने से लहरागागा के आसपास के क्षेत्रों में धान की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। जहां प्रवासी मजदूर पहले 10 घंटे काम कर रहे थे, अब वह 12 से ज्यादा घंटे काम करने लगे हैं। वहीं अगर शहरियों की बात की जाए तो बारिश से शहरियों ने राहत हासिल की है। अब मौसम खुशगवार होने से बाजारों में भी लोगों की चहल कदमी देखने को मिल रही है।

    गांव भुटाल कलां के किसान गुरजंट सिंह ने कहा कि धान की बिजाई शिखर पर चल रही है, यह बारिश हर किसान की जरूरत है। बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो रहा है, जो कि फसलों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इससे लोगों को फसल लगाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके साथ ही मौसम ठंडा होने से बिजली की मांग में भी कमी आएगी। वहीं शहरवासी दीपू गर्ग ने कहा कि बारिश से उनको ठंडक महसूस हो रही है। बच्चों की छुट्टियों के दिनों में घूमने जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मौसम का मिजाज बदल गया है।

    एसडीओ बिजली विभाग जगदीप सिंह के मुताबिक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से तापमान 45 डिग्री सैलसियस तक पहुंचने से लोग घरों में दुबके हुए थे और पूरे पंजाब भर में 16800 मैगावाटस बिजली की मांग चल रही थी, लेकिन बरसाती मौसम के कारण अब 40% तक बिजली की मांग घटी है। इससे आमजन को तो राहत मिलेगी ही, साथ ही किसानों को भी बिजली की खपत की कम जरूरत होने से बिजली की होगी।

    यह भी पढ़ें:– Abohar Road Accident: दो बाईकों की भीषण टक्कर में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती