हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    ब्राजील में बारिश से मची तबाही, 185 लोगों की मौत

    Flood in Brazil

    ब्रासीलिया (एजेंसी)। ब्राजील में रियो डी जनेरिया के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से 185 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन की एक नई आशंका के बीच 400 से अधिक बचावकर्मियों को अपना बचाव अभियान स्थगित करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि अभी भी 85 लोग लापता हैं। रियो डी जनेरियो के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने कहा कि 15 फरवरी को सन् 1932 के बाद से सबसे भारी बारिश हुई। यहां दुकानें फिर से खुलने लगी हैं, लोगों ने भी शहर में साफ-सफाई का काम करना शुरू कर दिया है। कचरा संग्रहण कंपनी के अनुसार, भूस्खलन और बाढ़ से उत्पन्न लगभग 620 टन मिट्टी और मलबे को अब तक हटाया जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here