हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा विधायको...

    भाजपा विधायकों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित

    Rajasthan Assembly
    Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा का नया सत्र जनवरी में हो सकता है शुरु!

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में कोटा में संघ के कार्यकर्ता पर हुए हमले के मुद्दे पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गयी। शून्यकाल में भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कोटा में संघ कार्यकर्ता पर हमले का मामला स्थगन प्रस्ताव के तहत उठाना चाहा जिसकी अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा के सभी विधायक खड़े होकर शोर मचाते हुए जोर जोर से बोलने लगे। जब अनुमति नहीं मिली तो वे वेल में आ गये और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गये।

    वे स्वायत्त एवं शासन मंत्री शांति धारीवाल पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करके गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हंगामे के कारण अध्यक्ष सी पी जोशी ने 12 बजकर 22 मिनट पर सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिये स्थगित कर दी। जब सदन की कार्यवाही दुबारा शुरू हुयी तो सभापति ने हंगामे नहीं रुकने पर सदन की कार्यवाही फिर डेढ़ बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।