हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गुरु जी की डै...

    गुरु जी की डैप्थ मुहिम के प्रति राजस्थान के इस विधायक ने ये क्या कह दिया

    kota

    राजस्थान के इस विधायक ने गुरु जी पर कह दी बड़ी बात

    • राजस्थान के इस विधायक ने गुरु जी के इस मुहिम को सराहा

    कोटा (राजेन्द्र हाडा)। विधायक संदीप शर्मा कोटा दक्षिण से भाजपा के वर्तमान विधायक संदीप शर्मा ने पावन भंडारे की नामचर्चा (Naamcharcha) में शिरकत की। इस सुअवसर पर उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा बहुत ही धार्मिक एवं सात्विक माहौल के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराईयों को जड़ से समाप्त करने का काम किया जा रहा है। यहां के सेवादार भी पूज्य गुरु जी द्वारा बताए गए मार्ग पर पूरे संकल्प एवं समर्पण के साथ लगे हुए हैं। आज नशा छुड़ाने के लिए संकल्प लिया गया है।

    आज देश का युवा नशे के कारण अपना सम्पूर्ण जीवन बर्बाद कर देता है और बहुत ही जल्दी मृत्यु का शिकार हो जाता है। इस नशे के प्रति सचेत रहना भी बहुत जरूरी है और डेरा सच्चा सौदा द्वारा इस ओर सम्पूर्ण देश में बड़ी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। (Naamcharcha) नशा छोड़ने वाले युवाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है और उनकी मॉनिटरिंग की जाती है कि वह वापस इस नशे की दलदल में न फंस जाएं। हर जनप्रतिनिधि को समाज से नशे को हटाने के लिए मुहिम चलानी चाहिये। जहां नशा बिकता है वहां पर पैनी निगाह रखी जाये तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन को इसकी सूचना देकर नशे पर अंकुश लगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here