हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान रोडव...

    राजस्थान रोडवेज की हड़ताल समाप्त

    Roadways Strike

    जयपुर(सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों की हड़ताल( Roadways Strike)बीस दिन बाद शनिवार देर रात समाप्त हो गई। इससे रोडवेज बसों के चलने से आज यात्रियों को बड़ी राहत पहुंची। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे ने कल देर रात हड़ताल वापस ले ली और बारह बजे बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया गया और सोमवार को सभी जगह बसें अपनी निर्धारित मार्गों पर चलने से यात्रियों को राहत मिली हैं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त मोर्चे ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के बाद गत 17 सितंबर से रोड़वेज बसों के चक्के जाम कर दिये गये थे। इससे राज्य में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड़वेज कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने उनको लगातार गुमराह किया और लिखित समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भी उनकी मांगों को जानबूझकर लटकाया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो