राजीव गांधी ने दी देश को नई दिशा : दादरी

Hanumangarh News

डीसीसी कार्यालय में मनाई गई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक बुधवार को टाउन स्थित डीसीसी कार्यालय में अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी (Surendra Dadri) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें मौजूद कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीसीसी के निर्देशानुसार संविधान बचाओ रैली व ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सशस्त्र सेनाओं की सफलता के सम्मान में 24 मई, शनिवार को संगरिया विधानसभा क्षेत्र के टिब्बी स्थित अग्रवाल पैलेस में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। Hanumangarh News

डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजीव गांधी सूचना क्रांति के प्रतीक रहे। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। वह जननायक थे, जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। उन्हीं की देन है कि भारत सूचना व कंप्यूटर क्रांति में अलख जगा रहा है। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की थी। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को उन्होंने ही सशक्त बनाया।

टिब्बी में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली की तैयारियों पर भी हुई चर्चा

राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान देश को विकास के पथ पर ले जाने, देश की एकजुट रखने व विदेश नीति को बेहतर ढंग से चलाने सहित विभिन्न विकास कार्यांे व कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर व पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज साम्प्रदायिक शक्तियां देश को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह राजीव गांधी की शहादत से प्रेरणा लेते हुए देश के लिए हर संभव कुर्बानी देने को तैयार रहे।

24 मई को टिब्बी में आयोजित होगी संविधान बचाओ रैली

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन 24 मई को सुबह 10.15 बजे टिब्बी स्थित अग्रवाल पैलेस में किया जाएगा। बैठक में रैली की तैयारियों व रणनीति पर चर्चा की गई। Hanumangarh News

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने संविधान बचाओ रैली में हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। डीसीसी प्रवक्ता अश्वनी पारीक ने बताया कि डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में होने वाली इस रैली में पीसीसी प्रभारी महामंत्री पूसाराम गोदारा, विधायक रतनगढ़, रैली के पीसीसी प्रभारी महेंद्र गहलोत, सांसद कुलदीप इंदौरा व राहुल कस्वां, विधायक अमित चाचाण अभिमन्यु पूनिया व विनोद गोठवाल, पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार सहित एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला व उपजिला प्रमुख, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक, नगर व मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी, अग्रिम संगठनों सेवादल कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी, पंचायत राज व स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख कांग्रेसजन सम्मिलित होंगे।

यह रहे मौजूद

बैठक में पीसीसी सदस्य रामेश्वर चांवरिया, संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष जगदीश सिंह राठौड़, जयदेव भिड़ासरा, महामंत्री मनोज सैनी, प्रवक्ता अश्विनी पारीक व नवनीत कौर संधू, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू हनुमानगढ़ देहात, जिनेन्द्र जैन हनुमानगढ़ शहर, सचिव विजेन्द्र साईं, हरी सैनी, लोकेन्द्र भाटी, राजेश पुरी, गुरविन्द्र शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष कृष्ण जैन, पूर्व उपप्रधान अमरसिंह सिहाग, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बुडानिया, यूथ कांग्रेस महासचिव यादविन्द्र शर्मा

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप सिहाग, सेवादल से मामराज परिहार, रामनिवास वर्मा, महेन्द्र चतुर्वेदी, बंशीलाल, धर्मंेद्र, विजय टाक, गोविन्द रैगर, मण्डल अध्यक्ष इन्द्र बिश्नोई, पंचायत समिति डायरेक्टर राजू बराड़, श्योपत सिंह भांभू, सुशील सिल्लू, संदीप गाट, यशपाल वर्मा, अरुण कुक्कड़, उपप्रधान कालूराम गोदारा, राकेश सोलंकी, अमन बंसल, कृष्ण नेहरा, ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी प्रशासक रोहित स्वामी, विनोद गुरुसर, मनीष सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। Hanumangarh News

बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे स्टूडेंट विद्या रत्न पुरस्कार से सम्मानित