हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ राजू श्रीवास्...

    राजू श्रीवास्तव की तबीयत फिर बिगड़ी

    Raju Srivastav

    नई दिल्ली। देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत एक बार फिर नाजूक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में भर्ती है। गौरतलब हैं कि 10 अगस्त 2022 में हार्टअटैक आया था। इसके बाद एमस में भर्ती कराया गया था। कल डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। लेकिन आज अचानक उनकी हालत फिर से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात से उन्हें बार बार दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनका सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है।

    ब्रेन में हुई थी सर्जरी

    श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ते से अधिक समय हो गया है। लेकिन उन्हें अभी भी होश नहीं आया है। उनके हार्ट ऐर पल्स लगभग सामान्य काम कर रहे थे लेकिन ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here