हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश भाजपा प्रत्या...

    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया प्रचार

    Jakhal
    Jakhal भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने किया प्रचार

    जाखल (तरसेम सिंह) । राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष बराला ने नगर पालिका जाखल में होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण और विकास की नीति पर काम करने वाली पार्टी है, और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल की जीत से जाखल नगर पालिका में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

    भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भाजपा के विजन और विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल का विजयी होना सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि समूचे जाखल नगर के उज्ज्वल भविष्य की जीत होगी।

    सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित है, और भाजपा प्रत्याशियों की जीत से जाखल में विकास की नई राह खुलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए, ताकि भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ विजयी बनाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की असली ताकत है, और एकजुट प्रयासों से ही नगर पालिका चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित की जा सकती है। सांसद बराला ने बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी राय भी जानी और चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार की। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here