हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल रामकृष्णन गां...

    रामकृष्णन गांधी और सत्यनारायण को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड

    Dronacharya Award, Game, Coach, Nominated

    नई दिल्ली (एजेंसी)। एथलेटिक्स कोच दिवंगत रामकृष्णन गांधी और रियो परालम्पिक स्वर्णपदक विजेता टी मेरियाप्पन के कोच सत्यनारायण के नाम की अनुशंसा इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई है। गांधी ने गुरमीत सिंह को कोचिंग दी थी जिन्होंने पिछले साल जापान के नाओमी में एशियाई रेसवाकिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। बलजिंदर सिंह ने भी नाओमी में 20 किमी वाक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने भी गांधी के मार्गदर्शन में अभ्यास किया था।

    द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए तीसरा नाम कबड्डी कोच हीरानंद कटारिया का

    गांधी एक दशक तक भारतीय एथलेटिक्स के कोच रहे जिनका 55 बरस की उम्र में पिछले साल निधन हो गया था। द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए तीसरा नाम कबड्डी कोच हीरानंद कटारिया का है। साक्षी मलिक के कोच कुलदीप मलिक और मनदीप सिंह के नाम पर भी विचार किया था लेकिन सहमति नहीं बनने से उनका नाम काट दिया गया।

    द्रोणाचार्य पुरस्कार : दिवंगत रामकृष्णन गांधी (एथलेटिक्स), हीरानंद कटारिया (कबड्डी), सत्यनारायण (पेरा एथलीट)।

    लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृजभूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पी ए रफेल (हाकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी), रोशन लाल (कुश्ती)।

    ध्यानचंद पुरस्कार : भूपेंदर सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम (फुटबाल), सुमराइ तेते (हाकी)। ये नाम समिति ने खेल मंत्रालय को भेजे हैं जो इस पर अंंतिम फैसला लेगा। द्रोणाचार्य समिति की बैठक में अध्यक्ष गोपीचंद के अलावा पूर्व हॉकी कोच एमके कौशिक, कुश्ती कोच महासिंह राव, एथलेटिक्स कोच वीरेंद्र पूनिया और गोपाल सैनी तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सजवान शामिल हुए।

    इससे पहले अर्जुन अवार्ड समिति ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया और पूर्व हॉकी कप्तान सरदारा सिंह के नामों की देश के सर्वाेच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न और 17 अन्य खिलाड़ियों के नामों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश की थी। ये पुरस्कार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रदान करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।