हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी स्याना के वार...

    स्याना के वार्ड नंबर 24 पर मात्र एक नामांकन जमा होने से रानी कुरैशी निर्विरोध चुना जाना लगभग तय

    Bulandshahr

    विधायक ने किया स्वागत

    बुलन्दशहर/स्याना : नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक नगर के वार्ड नंबर 24 पर मात्र एक नामांकन जमा होने से रानी कुरैशी का निर्विरोध चुने जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने रानी का फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सोमवार को निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन था। वहीं वार्ड नंबर 24 पर सभासद पद के लिए नगर के मोहल्ला कुरेशियान निवासी रानी कुरैशी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा किया था।

    नामांकन के अंतिम दिन तक रानी कुरैशी के अलावा अन्य किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन जमा नहीं किया। जिस कारण रानी कुरैशी का निर्विरोध चुने जाना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने नामांकन केंद्र के बाहर पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर रानी कुरैशी का स्वागत किया। इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here