खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। रानियां खंड के गांव संत नगर निवासी प्रगतिशील किसान बुध सिंह गिल को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्हें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित कृषि मेले के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बुध सिंह गिल को गेहूं व चावल की उन्नत किस्म के बीज तैयार करने तथा खेती में नवाचार अपनाने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उनके पास करीब 40 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे पिछले 20 वर्षों से कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्नत खेती कर रहे हैं। Sirsa News
वर्तमान में वे एक-एक एकड़ में आॅर्गेनिक सरसों, गन्ना व चना तथा 2 एकड़ में पशुओं का चारा उगा रहे हैं, जबकि 35 एकड़ में विभिन्न किस्मों के गेहूं के बीज तैयार किए जा रहे हैं। बुध सिंह गिल को इससे पहले भी उन्नत खेती के लिए कृषि जागरण संस्था व इंटरनेशनल राइस इंस्टीट्यूट, वाराणसी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अपनी मेहनत और नवाचार के चलते वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। Sirsa News















