हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिलाओं को सश...

    महिलाओं को सशक्त बनाना, मुख्य उद्देश्य: मनीषा अहलावत

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: महिलाओं को सशक्त बनाना, मुख्य उद्देश्य: मनीषा अहलावत

    राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने किया संगठन विस्तार, रखी सिंधु को बनाया महानगर अध्यक्ष

    • चुनाव के दौरान महिलाएं पव्वे के लालच में भी नहीं आती है: अहलावत

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर(आरडीसी) राजनगर स्थित एडीआर रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय लोकदल की एक प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने गाजियाबाद में लोकदल का विस्तार करते हुए, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी राखी संधू को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी। मनीषा अहलावत ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रही हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी सभी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिससे महिलाओं की भागीदारी पार्टी में बढ़ेगी और पार्टी का बड़े स्तर पर विस्तार होगा। Ghaziabad News

    उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि वेटिंग के समय भी महिलाएं कभी किसी लालच में नहीं आती है। वे अपना कार्य बड़ी ईमानदारी के साथ करती है। और देखा गया है कि चुनाव के दौरान महिलाएं पव्वे के लालच में भी नहीं आती है, और पार्टी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने महिलाओं को एक संदेश देत हुए कहा कि अधिक तेज दौड़ने से कुछ छूट जाता है। इसलिए समय समय पर पीछे मुड़कर देख लेना चाहिए। और अपनी बात की धीरे से ही सही अपनी बात को मजबूती से रखें। कभी भी अग्रेसिव न हो।इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी (भुल्लन) ने किया।

    यह प्रेस वार्ता में यह रहे मौजूद | Ghaziabad News

    प्रेस वार्ता में महिला आयोग की सदस्य एवं लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनीषा अहलावत, नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राखी संधू, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, गाजियाबाद महिला सभा की अध्यक्ष सुमन चौधरी, चौधरी तेजपाल सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह (टीटू), अजय वीर चौधरी (एडवोकेट), सत्येंद्र तोमर, रविंदर चौहान, सतेंद्र तेवतिया, हिमांशु नागर, वंदना चौधरी, निशा चौधरी, डॉ पूनम गर्ग, भावना, जयदीप पतला, सीमा गुप्ता, संध्या सैनी, आरती, अजीत खंजरपुर, पिंकी, रश्मि, प्रियंका, सीमा गुप्ता, राशि, रालौद प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दीपमाला चौधरी, अमरीश आदि लोकदल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– BCCI News: क्रिकेटरों में इनाम की राशि को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here