हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव धौडंग मे...

    गांव धौडंग में बरसात के कारण गिरी मकान की कच्ची छत

    एक बच्चा हुआ घायल

    रादौर (सचकहूँ न्यूज)। गांव धौडग स्थित अजीत नगर डेरे में रहने वाले एक गरीब परिवार की मकान की कच्ची छत बारिश के कारण खस्ताहाल होने के बाद रविवार की अल सुबह अचानक गिर गई। (Radaur) जिस समय छत गिरी पूरा परिवार कमरे में ही सोया हुआ था। छत गिरने से एक बच्चा घायल हो गया जबकि सौभाग्य से अन्य सभी सकुशल बच गए। छत गिरने से मकान में रखा खाने पीने व जरूरत का अन्य सामान भी नष्ट हो गया। मामले की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच रिंपी सैनी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की रहने की अन्य जगह पर व्यवस्था करवाई और उनके खाने पीने का प्रबंध किया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा में अब मनरेगा श्रमिकों को 26 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 357 रुपए मिलेगा दैनिक वेतन

    नरेश कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके मकान की छत कच्ची थी, जो पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण खस्ताहाल हो चुकी थी। रात्रि के समय वह अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था। लेकिन अल सुबह अचानक उसके मकान की छत गिर गई। जिससे उनके पास सोया उनका बेटा पारस भी चोटिल हो गया। लेकिन सौभाग्य से अन्य को कोई चोट नहीं आई लेकिन घर में रखा जरूरत का सारा सामान नष्ट हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी भी नहीं है कि वह एकदम से इस नुकसान की भरपाई कर सके। उसने जिला उपायुक्त से मांग की है कि प्रशासन की ओर से उन्हें आर्थिक मदद दिलाई जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here