हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 82.44 लाख रुप...

    82.44 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत करने की अनुशंसा

    Hanumangarh News
    82.44 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत करने की अनुशंसा

    सेम के पानी की निकासी के लिए विधायक कोष से जारी की राशि

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। विधायक गणेश राज बंसल ने ग्राम पंचायत मोहनमगरिया में सेम के पानी की निकासी के लिए विधायक कोष से 82.44 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में विधायक की ओर से शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा गया। राशि जारी करने पर ग्राम पंचायत मोहनमगरिया के पूर्व सरपंच इन्द्रजीत शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को विधायक आवास पर पहुंचकर विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। Hanumangarh News

    जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहनमगरिया के चक आठ एनडीआर में लाधूराम के खेत से लेकर रणजीतपुरा माइनर तक, चक तीन आरपी में नत्थूराम नायक के खेत से लेकर रणजीतपुरा माइनर तक व चक तीन आरपी में सीताराम कारगवाल के खेत से लेकर रणजीतपुरा माइनर तक एचडीपीई पाइप लाइन मय मोटर पम्प निर्माण के लिए क्रमश: 47.99 लाख रुपए, 25.20 लाख रुपए व 9.25 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत करने की अनुशंसा की गई है। Hanumangarh News

    Sri Ganganagar: जिला मुख्यालय की अन्नपूर्णा रसोइयों में क्यों मचा हड़कंप?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here