हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home खेल Women’s World...

    Women’s World Cup 2025 Final: भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कर डाला ये दावा!

    Women’s World Cup Final
    भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कर डाला ये दावा!

    Women’s World Cup 2025 Final:नई दिल्ली। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पाँच विकेट से पछाड़कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी टीम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बन गया है। Women’s World Cup Final

    कनेरिया का कहना है कि भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में अनुशासित और प्रभावशाली खेल दिखाया है। उनके अनुसार, पुरुष टीम द्वारा एशिया कप जीतने के बाद अब देश की महिलाओं के विश्व कप चैंपियन बनने की पूरी संभावना है और आगे चलकर टी20 विश्व कप में भी भारत अपनी छाप छोड़ेगा।

    भारत की महिलाओं ने कठिन परिस्थिति में दमदार खेल दिखाया

    उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की मजबूती को स्वीकार करते हुए कहा कि भारत की महिलाओं ने कठिन परिस्थिति में दमदार खेल दिखाया। कनेरिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया फिटनेस और फील्डिंग के लिए जानी जाती है, फिर भी भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में स्थान पक्का किया। Women’s World Cup Final

    भारतीय बल्लेबाजी की चर्चा करते हुए कनेरिया ने जेमिमा रोड्रिगेज और कप्तान हरमनप्रीत कौर की सराहना की। 338 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने धैर्य और समझदारी से खेलते हुए मजबूत साझेदारी की। जेमिमा की संयमित पारी और हरमनप्रीत की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। निचले क्रम के योगदान और टीम की उत्कृष्ट फील्डिंग ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई।

    गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवर में 338 रनों पर सिमट गई। फोएबे लिचफील्ड ने शतकीय पारी खेली और एश्ले गार्डनर ने महत्वपूर्ण रन जोड़े। जवाब में भारत ने 48.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। जेमिमा रोड्रिगेज नाबाद 127 रन और हरमनप्रीत कौर 89 रनों की पारी के साथ टीम की जीत के नायक बने। Women’s World Cup Final