हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में 5 लाख के हेल्थ कवर का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से

    Registration of health cover of 5 lakhs in Rajasthan from April 1st.

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक अप्रेल से लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बुधवार को बताया कि एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रदेश के प्रत्एक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जाएगा। इस स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेजेज और प्रोसिजर शामिल किए गए हैं। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्श, जांचें, दवाइयां तथा डिस्चार्ज के बाद के 15 दिनों का संबंधित पैकेज से जुडा चिकित्सा व्यय भी नि:शुल्क उपचार में शामिल होगा।

    कृषकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पाएगा

    डॉ. शर्मा ने बताया कि पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल रहा था, अब माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी अन्य परिवारों को बीमा प्रीमीयम की 50 प्रतिशत राशि अर्थात 850 रुपए पर वार्षिक 5 लाख रुपए तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

    शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर लगाए जाएंगे

    उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी स्वयं आॅनलाइन अथवा ई-मित्र पर जनआधार से लिंक प्लेटफॉर्म से पंजीयन करवाकर योजना से जुड सकते है। उन्होंने बताया कि विशेष पंजीयन शिविर एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर लगाए जाएंगे। इन पंजीयन शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिला कलक्टर एवं ब्लॉक स्तर पर सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी के निर्देशन में दल गठित किए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।